Wednesday, 6 July 2016

जानिये मोदी मंत्रिमंडल की पूरी सूची : किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग

नई दिल्ली : राजग सरकार के दो साल में मंगलवार को दूसरे बड़े विस्तार के बाद मोदी मंत्रिमंडल में 19 नए मंत्रियों को शामिल किए जाने और पांच मंत्रियों को मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखाने के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल में मंत्रियों की कुल संख्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिलाकर 78 हो गई है। नीचे दी गई सूची में काबीना और राज्य मंत्रियों के नाम और उनके मंत्रालयों के नाम दिए गए हैं। 

मंत्रियों की सूची इस प्रकार है 
नरेन्द्र मोदी : प्रधानमंत्री, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष, 
1. राजनाथ सिंह- गृह मंत्रालय (Home Minister)
2. सुषमा स्वराज- विदेश मंत्रालय (Foreign Minister)
3. अरुण जेटली- वित्त कॉरपोरेट मामले 
4. एम. वेंकैय्या नायडू- शहरी विकास आवास एवं शहरी गरीबी उन्मूलन, सूचना और प्रसारण 
5. नितिन जयराम गडकरी- सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, जहाजरानी 
6. मनोहर पर्रिकर- रक्षा मंत्रालय 
7. सुरेश प्रभु- रेल मंत्रालय 
8. डी.वी. सदानंद गौड़ा- सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन 
9. उमा भारती- जल संसाधन, नदी विकास तथा गंगा संरक्षण 
10. डॉ. नजमा ए. हेपतुल्ला- अल्पसंख्यक मामले 
11. राम विलास पासवान- उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण 
12. कलराज मिश्र- सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम 
13. मेनका संजय गांधी- महिला एवं बाल विकास 
14. अनंत कुमार- रसायन एवं उर्वरक, संसदीय कार्य 
15. रविशंकर प्रसाद- संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी, विधि एवं न्याय 
16. जगत प्रकाश नड्डा- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण 
17. अशोक गजपति राजू- नागरिक उड्डयन 
18. अनंत गीते- भारी उद्योग एवं लोक उद्यम 
19. हरसिमरत कौर बादल- खाद्य प्रसंस्करण उद्योग 
20. नरेन्द्र सिंह तोमर- ग्रामीण विकास, पंचायती राज, स्वच्छता एवं पेयजल 
21. चौधरी बिरेंदर सिंह- इस्पात 
22. जुएल उरांव- जनजातीय मामले 
23. राधा मोहन सिंह- कृषि 
24. थावरचन्द गहलोत- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता 
25. स्मृति जुबिन ईरानी- कपड़ा 
26. डॉ. हर्षवर्धन- विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान 
27. प्रकाश जावड़ेकर- मानव संसाधन विकास
राज्य मंत्रियों के नाम और विभाग इस प्रकार हैं--
1. राव इन्द्रजीत सिंह- योजना (स्वतंत्र प्रभार), शहरी विकास, गरीबी उन्मूलन 
2. बंडारू दत्तात्रेय- श्रम और रोजगार (स्वतंत्र प्रभार) 
3. राजीव प्रताप रूडी- कौशल विकास और उद्यमिता (स्वतंत्र प्रभार) 
4. विजय गोयल युवा एवं खेल (स्वतंत्र प्रभार) 
5. श्रीपद यसो नायक- आयुष (स्वतंत्र प्रभार) 
6. धर्मेन्द्र प्रधान- पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस (स्वतंत्र प्रभार) 
7. पीयूष गोयल- विद्युत, कोयला, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा (स्वतंत्र प्रभार) 
8. डॉ. जितेन्द्र सिंह- पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास (स्वतंत्र प्रभार), पीएमओ में राज्य मंत्री, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन राज्य मंत्री, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री 
9. निर्मला सीतारमण- वाणिज्य एवं उद्योग (स्वतंत्र प्रभार) 
10. डॉ. महेश शर्मा- संस्कृति और पर्यटन (स्वतंत्र प्रभार) 
11. मनोज सिन्हा- संचार (स्वतंत्र प्रभार), रेल राज्य मंत्री 
12. अनिल माधव दवे- पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन (स्वतंत्र प्रभार) 
13. वीके सिंह- विदेश राज्य मंत्री 
14. संतोष कुमार गंगवार- वित्त
15. फग्गन सिंह कुलस्ते- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण 
16. मुख्तार अब्बास नकवी- अल्पसंख्यक मामले, संसदीय कार्य 
17. एसएस अहलूवालिया- कृषि एवं किसान कल्याण, संसदीय कार्य 
18. रामदास अठावले- सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण 
19. राम कृपाल यादव- ग्रामीण विकास 
20. हरिभाई पर्थिभाई चौधरी- सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम 
21. गिरिराज सिंह- सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम 
22. हंसराज गंगाराम अहीर- गृह 
23. जीएम सिद्धेश्वर- भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उपक्रम 
24. रमेश चंदप्पा जिगाजीनगी- पेयजल एवं स्वच्छता 
25. राजन गोहेन- रेल 
26. पुरूषोत्तम रूपाला- कृषि एवं किसान कल्याण, पंचायती राज 
27. एमजे अकबर- विदेश 
28. उपेंद्र कुशवाहा- मानव संसाधन विकास 
29. पी. राधाकृष्णन- सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग, पोत 
30. किरेन रिजिजू- गृह 
31. कृष्णपाल गुर्जर- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता 
32. जसवंत सिंह सुमन भाई भाभोर- आदिवासी मामले 
33. डॉ. संजीव कुमार बाल्यान- जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा सफाई 
34. विष्णु देव साई- इस्पात 
35. सुदर्शन भगत- कृषि एवं किसान कल्याण 
36. वाईएस चौधरी- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी 
37. जयंत सिन्हा- नागरिक उड्डयन 
38. राज्यवर्धन सिंह राठौड़- सूचना एवं प्रसारण 
39. बाबुल सुप्रियो- शहरी विकास, आवासीय एवं शहरी गरीबी उन्मूलन 
40. साध्वी निरंजन ज्योति- खाद्य प्रसंस्करण उद्योग 
41. विजय सापला- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता 
42. अर्जुन राम मेघवाल- वित्त, कॉरपोरेट मामले 
43. डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय- मानव संसाधन विकास 
44. अजय टमटा- कपड़ा 
45. कृष्णा राज- महिला एवं बाल विकास 
46. मनसुख एल मानडाविया- सड़क परिवहन, राजमार्ग, पोत, रसायन एवं उर्वरक 
47. अनुप्रिया पटेल- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण 
48. सीआर चौधरी- उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं जन वितरण 
49. पीपी चौधरी- विधि एवं न्याय, इलेक्ट्रानिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी 
50. डॉ. सुभाष रामराव भामरे- रक्षा

Stay Tuned for more updates...

No comments:

Post a Comment